सोमवार, 4 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 04 Jan 2021 02:15:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 4 जनवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 4 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीब्र होगा।           
बृषभ : पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  सम्वेदनशीलता पर नियंत्रण करें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।         
मिथुन : तामसिक एवं खराव प्रवृति के लोगों से दूरी बनाये रखें। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।        
कर्क : व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें।     
सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा।
कन्या : कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। मन को नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी।            

तुला : किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधोें में कटु वचनों का प्रयोग न करें।          
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।  दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है।
मकर :  लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें।
कुंभ : वर्तमान में कठिनाईयों से सामना करने का समय है। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।        
मीन :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment