बृहस्पतिवार, 31 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 31 Dec 2020 12:55:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 31 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 31 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।    
बृषभ : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से ब्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।      
मिथुन : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।  नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
कर्क : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। रोजगार में नये लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी के प्रति मधुरता कायम रखें।      
सिंह : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।   

कन्या : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भविष्य की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। रोजगार में ब्यस्तता रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।   
तुला : महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।      
वृश्चिक : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।    
धनु : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    
मकर : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। किसी मेहमान के आगमन से उत्साह का संचार होगा।
कुंभ : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार में अति ब्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।   
मीन : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें।  विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment