बुधवार, 30 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Dec 2020 12:03:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 30 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 30 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : खाली समय में सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित हों। अच्छे आसार मन को उत्साहित करेंगे। मन को ईवरीय आस्था में केंद्रित करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित हो परिवार को एकजुट रखेंगे।        
बृषभ : ईश्वरी कृपा से समस्याएं समाप्त होंगी। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें।  

मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बनें। आपका मन धार्मिकता से ओतप्रोत होगा। किसी संबंधी को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा।   
कर्क : देवी कृपा आप बरसेगी। महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।    

सिंह : धार्मिक व पारंपरिक कार्यों की ओर मन केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।     
कन्या : ईश्वरीय कृपा से मन शांत होगा। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।    
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन में कष्ट की आशंका है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। अविवाहितों का विवाह तय होगा।
वृश्चिक : आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोगों की  क्रियाशीलता बढ़ेगी। मन को पूजा-पाठ में केंद्रित करें। कुछ नयी सफलता के आसार बनेंगे।    
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
मकर : खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य करें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।     
कुंभ : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।      
मीन : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने रहने का प्रयास करें। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment