मंगलवार, 29 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Dec 2020 12:42:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 29 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।        
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। रोजगार की योजनाएं फलीभूत होंगी।    
मिथुन : भबिष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्नता  संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी।        
कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। मन घरेलू चिंताओं से ग्रसित होगा। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा लाभ मिलेगा।    
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।        

कन्या : सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी।        
तुला : भावना प्रधान मन रिश्तों में भावनात्मक अपेक्षाओं की चाहत से मन दुखी होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।   
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयासरत होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। निकट संबंधों में मधुरता लायें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन बोझिल करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।      
धनु : दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें।  
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायार्ें को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। रोजगार में आपकी प्रगति का सूचक है। धनागम के स्रोत बनेंगे।       
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। बीते हुए कल को भूलते हुए वर्तमान में जीने का प्रयास करें।  भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment