सोमवार, 28 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 28 Dec 2020 12:28:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 28 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।       
बृषभ : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।  जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।  शिक्षा-प्रतियोगिता में परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।          
मिथुन : मौसमों के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।        
कर्क : बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। ब्यवसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।  
सिंह : नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।         

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबन्धों में सन्तुलित ब्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में बृद्धि करेगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।            
तुला: नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर बिजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत लेवे।       
वृश्चिक: धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वकपटुता से सम्बन्धों से लोकप्रियता मिलेगा।      
धनु : अत्याधिक संवेदनशीलता सम्बन्धों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें। नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।   
मकर: सामाजिक सम्बन्धों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसमों के अनुकूल आहार-बिहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।     
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की ब्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में बृद्धि करेगी। अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छबि बनाएंगी।
मीन : किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment