27 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Dec 2020 12:12:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


27 दिसम्बर, 2020 से 2 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मन को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु तत्पर होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी अच्छे समाचार से मन प्रसन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से परेशानी संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

वृषभ-छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की ब्यस्तता बढ़ेगी। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लें।

मिथुन-इस सप्ताह समय का पूर्ण उपयोग करें पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों की ओर केंद्रित होगा। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-पूरा सप्ताह अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि इसे निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

सिंह-विषम स्थितियों में भी आप काफी सामान्य स्थिति में होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में ब्यस्त रहेंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसाय में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकट परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। परिवार में कुछ बातें भावनात्मक कष्ट पहुंचायेंगी। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल होंगे। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनो की बातों का बुरा न माने।

तुला-इस सप्ताह बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों हेतु समुचित साधन जुटाने पर मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।

वृश्चिक-कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। परिजनों के मध्य मधुर संवाद करें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-मन को मां दुर्गा की आराधना में केंद्रित करें। कोई मांगलिक कार्य हेतु मन प्रयत्नशील होगा। स्वयं एवं बड़ों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है। वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए ब्यस्ततापूर्ण समय होगा।  

मकर-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साहित होंगे। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

कुंभ-यह समय परिजनों के साथ प्रेम पूर्वक बिताने का है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। भविष्य की चिंताएं रहेंगी। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों  की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। मन को ईश्वरीय आस्थ पर केंद्रित रखें। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओंंके प्रति आशान्वित होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक कठिनाइयां आपको परेशान करेंगी। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment