शुक्रवार, 25 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 Dec 2020 12:09:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 25 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में समय ब्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के साथ सक्रियता से प्रगति संभव।         
बृषभ : ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की ब्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से वर्चस्व बढ़ेगा।
मिथुन : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने में मन केंद्रित होगा। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रसन्न होगा।          
कर्क : अक्सर दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।       

सिंह : ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नये उद्देश्य की तरफ स्वयं को सक्रिय करें।
कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण होगी।                 
तुला : छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नयी आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बनेगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें।          
धनु : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाकपटुता से सगे-संबंधों के बीच लोकप्रिय होंगे।      
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें।      
कुंभ : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment