बुधवार, 18 नवम्बर, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 18 नवम्बर, 2020 का राशिफल।
बुधवार, 18 नवम्बर, 2020 का राशिफल |
मेष : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मिथुन : भविष्य की चिंताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे।
कर्क : किसी नये क्षेत्र में उत्साह का अनुभव होगा। बीती बातों को सोचकर आपना मन व समय खराब न करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा।
कन्या : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से ग्रसित होगा।
तुला : बिगड़े संबंधों में सुधार होने के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें।
धनु : भविष्य संबंधी चिंताएं मन प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूर रहें।
मकर : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।
मीन : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
Tweet |