बृहस्पतिवार, 19 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 19 Nov 2020 02:40:09 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 19 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 19 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : रोजगार संबंधी किसी यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभदायी समय है। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
बृषभ : स्वयं पर भरेासा रख अच्छी योजनाओं पर केंद्रित हों। आय-व्यय में संतुलन बनायें। योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाववश चिंता संभव। सगे-संबंधों में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।    
मिथुन : किसी विद्वान के विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा। सगे-संबंधियों के बीच कुछ नयी शिकायतें संभव।        
कर्क :  आपका मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नयी जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी परिजन से वाद-विवाद संभव।     
सिंह : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           

कन्या : अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा। समस्याओं के समाधान हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।    
तुला :  मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े संबंधों में सुधार कराएगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन में परेशानी संभव।         
वृश्चिक : विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। रोजगार संबंधी कोई नयी योजन बनेगी।    
धनु : नये समीकरण लाभकारी एवं कार्य क्षमता के परिचायक होंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आलस्य का त्याग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   
मकर : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नयी जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। रोजगार में प्रगति संभव।   
कुंभ : नियोजित कार्यपण्राली से प्रगति संभव। महत्वपूर्ण सुखद कायरें में ब्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे।     
मीन : क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने में मन केंद्रित होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment