शुक्रवार, 20 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 20 Nov 2020 03:42:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 20 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 20 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न को व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने में केंद्रित होंगे। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।              
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाई का एहसास होगा। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।         
मिथुन : कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने का योग है। अपनी आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य के प्रति केंद्रित हों। परिजनों व मित्रों का सन्निध्य से मन प्रसन्न रहेगा।           
कर्क : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असंतोष पैदा होगा। किसी नयी दिशा में रुचि बढ़ेगी। भौतिक चकाचौंध से मन प्रभावित होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा।             

सिंह : संवेदनील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों की ओर केंद्रित करें। पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।          
कन्या : आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए सगे-संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। धैर्य पूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें।          
तुला : परंपराओ व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। घर-परिवार में खुश का वातावरण रहेगा।     
वृश्चिक : समय का पूर्ण उपयोग करें। धैर्यहीनता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगी। परिजनों के दुख-सुख के प्रति चिंता होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। महत्वाकांक्षाए अग्रसर करेंगी।
धनु : दूसरों से आलोचनात्मक व्यवहार न करें। मांगलिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।     
मकर : कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसारिता के कारण संबंध प्रगाढ़ होंगे।         
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्र में मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आयेगी। संबंधियों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें।          
मीन : पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ का योग है। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव रहेगा। निर्थक हीन भाव एवं प्रगतिील लोगों से ईष्र्या भाव ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment