सोमवार, 2 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Nov 2020 03:15:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 2 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 2 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अच्छा होगा कि खाली समय का सदुपयोग करें। घर में परिजनों के साथ सानिध्य बैठाने की चेष्ठा करें।  
बृषभ: नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी से संबंध में आकर्षण बढ़ेगा।                
मिथुन: नाजुक सम्बन्धों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।                   
कर्क: कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।         

सिंह: अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारे में सोचें।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें।           
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।        
तुला:  दाम्पत्य व पारिवारिक संबंधों कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।                
वृश्चिक: अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।            
धनु: दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा।            
कुंभ: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।              
मीन:  वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment