मंगलवार, 3 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Nov 2020 04:06:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 3 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 3 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। क्षमता से आधिक व्यय से मन परेशान होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में समस्याओं से चिंतित होंगे।
मिथुन : ईश्वरीय कृपा से कठिन कार्यों से निपटने में सक्षम होंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
कर्क : ईश्वरीय आस्था से सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। बस समय इंतजार करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें। भविष्य के प्रति कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे।
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु केंद्रित हों। परिजनों का भरपूर सान्निध्य प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।   
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। दूसरों की कमियों का आंकलन ईश्वर पर छोड़ दें। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधन न करें, अन्यथा छबि कुप्रभावित हो सकती है। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
मकर : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ सब कुछ समान्य हो जायेगा। ईश्वरीय आस्था द्वारा उत्साहित होंगे। पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।
मीन : आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment