Aaj Ka Rashifal, Wednesday, September 17, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 17 सितंबर, 2025 का राशिफल

Last Updated 17 Sep 2025 08:31:01 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, September 17, 2025: आज बुधवार, 17 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को प्रभावित करेंगी।

बृषभ : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करें। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्न्यि प्राप्त होगा।

मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बनें। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।

कर्क : महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।

सिंह : मन सुंदर विचारो से सिंचित रहेगा। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।

कन्या : थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। मन पर नियंतण्ररख कर्तव्यनिष्ठ बनें। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।

तुला : कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी कुछ अड़चनों को लेकर मन परेशान होगा।

वृश्चिक : नई सफलताओं के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। आकस्मिक कई सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।

धनु : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।

कुंभ : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।

मीन : निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधों के बीच नैतिक मर्यादा का पालन करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। 

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment