1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 01 Nov 2020 03:49:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल।


1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय का योग है। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु  चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में केंद्रित होगा। कुछ घरेलू चिंताएं परेशान करेंगी। विद्यार्थी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।       
वृषभ-इस सप्ताह धैर्य से काम लें और ईश्वर पर आस्था बनाए रखें। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। रविवार एवंंमंगलवार को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होंगे। बीती घटनाएं मन को परेशान करेंगी। विषम स्थिति में अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।  चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।      
मिथुन-अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। कुछ नये आसार से क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। धनाभाव व साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें। आवेश में किये गार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।   

कर्क-नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग हों।  कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी संबंधी की बातों मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढ़ेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी।
कन्या-इस सप्ताह बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधियों के बीच कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां आपको परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक संबंधों की मधुरता के लिए मन बेचैन होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ अप्रिय बातों से सगे-संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। परिश्रम तीव्र कर कुछ नया करने का प्रयास करें। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।
धनु-कहीं दूर रह रहे परिजन की चिंता से परेशान होंगे। घरेलू महत्वपूर्ण जरुरतों की पूर्ति में थोड़ा सा अभाव का सामना करना पड़ सकता है।
आलस्य व नीरसता छोड़ मन को रचनात्मक दिशा दें। कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संगव। नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर होंगे। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें। परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  
मकर-जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक संकट परेशान करेगा। यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा होगा। मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। परिवार में मधुर संवाद से अच्छी छबि बनाएं। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति सहज लगेगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कटुता संभव। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक सभय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-विषम स्थितियों में संयम से काम लें।  आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। परिवार में कुछ बातें भावनात्मक कष्ट संभव। अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment