शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Oct 2020 03:33:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
बृषभ : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।     
मिथुन : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तिव्र होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।     
कर्क : संपत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।     

सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अन्तमरुखी स्वभाव को त्याग बाहरमुखी बनें।
कन्या : दुविधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित होंवे। संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।       
तुला : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।        
वृश्चिक:  पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे। मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है।
धनु : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।        
मकर : बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रीयता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। मन को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा देने की चष्ठा करें। संबंधों में मधुर संवाद से सुन्दर छवि बनावें।    
कुंभ : परिजनों के मध्य सामान्जस्य विठाने की चेष्ठा करें। कुछ आर्थिक कठिनाईयां संभव है परन्तु निराशावादी बिचारों को मन नें स्थान न देवें। परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन चिन्तित होगा।       
मीन : परिवार में श्रेष्ठ जनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। परिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केन्द्रित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment