बृहस्पतिवार, 29 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Oct 2020 03:19:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 29 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 29 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि हो सकती है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।       
बृषभ : कुछ नयी महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।       
मिथुन : नयी-नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। कुछ नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।        
कर्क : तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।   

     
सिंह : सगे-संबंधियों से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।          
कन्या : पुराने संबंधों के स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से चिंतित होंगे। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।       
तुला : अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर हों। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है।     
वृश्चिक : आर्थिक सबलता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।       
धनु : नये संबंधों के प्रति आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से चिंतित होंगे। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी।   
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में बैठे-बैठे बोरियत होगी। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।    
कुंभ : कुछ नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का सुंदर लाभ प्राप्त करेंगे।  
मीन : सगे-संबंधों में कुछ कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कायोंर्ं का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।  अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी कटुता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment