मंगलवार, 13 अक्टूबर, 2020 राशिफल

Last Updated 13 Oct 2020 12:40:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर, 2020 राशिफल।


मंगलवार, 13 अक्टूबर, 2020 राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।       
बृषभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन लाभ से वंचित करेगा।            
मिथुन : व्यवहार कुशलता से छबि निखरेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर घरेलू कार्य के प्रति लापरवाह होगा।              
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी स्वभाव से लोकप्रिय होंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।          

सिंह : किसी नये क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आलस्य त्यागें।            
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याएं हल होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है।                 
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।       
वृश्चिक : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। घर में खुशहाली रहेगी।            
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैये से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।  पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।      
मकर : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होगा।  नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।    
कुंभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का सामन बड़े ही नम्रता पूर्वक कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बने।           
मीन : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment