सोमवार, 12 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 Oct 2020 01:11:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 12 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 12 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेंगी। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।

बृषभ : कुछ आसामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पावें।           
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।    
कर्क : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। मजाकिया व हसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा।         
सिंह : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें।     

कन्या : कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा।
तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। शिक्षा में लापर वाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।       
वृश्चिक : प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है।     
धनु :  दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।           
मकर : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।          
कुंभ : वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है। चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें।        
मीन :  कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है।  संबंधोें में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment