सोमवार, 28 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 28 Sep 2020 01:02:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 28 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 28 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेंगी।      
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगी।          
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसमों के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता आपेक्षित है।       
कर्क : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।  अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।   
सिंह : निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओ व क्षमताओ को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। व्यवसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।       

कन्या : सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।           
तुला : शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत ले। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है।      
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वाक्यपटुता से संबंधों से लोकप्रियता मिलेगा। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा।     
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें।  
मकर : महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी।    
कुंभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। शासन-सत्ता कें लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment