Weekly Horoscope 14 to 20 September 2025: जानिए 14 से 20 सितंबर, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार
Weekly Horoscope 14 to 20 September 2025: जानिए कैसा रहेगा 14 से 20 सितंबर, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल। साथ ही जानेंगे इस सप्ताह कौन-कौन से हैं त्यौहार।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
मेष-घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ता होंगे किंतु लांछन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
वृषभ-पुरानी सभी समस्याएं हल होंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। संघर्ष के समय में भी कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
मिथुन-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क- कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा।
तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कोई धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के साधन सुलभ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से उत्साह कर अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-धनागम के नये स्रेत बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद हो सकती है। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति होगी। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर-घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव।नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ-अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध अच्छे बनेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
15 सितम्बर-नवमी श्राद्ध, मातृ नवमी, सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध आज ही करें। 16 सितम्बर-भद्रा अप. 12:57 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 00:23 बजे तक, दशमी श्राद्ध, गुरु नानक देव जी जोति जोत। 17 सितम्बर-एकादशी श्राद्ध, विकर्मा पूजा। 18 सितम्बर-द्वादशी श्राद, वैष्णवों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए। 19 सितम्बर-भद्रा शुरु रात्रि 11:38 बजे से, प्रदोष व्रत, मघा श्राद्ध, त्रयोदशी श्राद्ध, युगादि, मास शिवरात्रि व्रत। 20 सितम्बर-भद्रा समाप्त पूर्वा. 11:57 बजे तक, चतुर्दशी श्राद्ध, शस्त्रादि से मृत लोगों का श्राद्ध आज ही करना चाहिए। 21 सितम्बर-स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या, अमावस्या श्राद्ध, पितृविसर्जन, महालया समाप्त, सर्वपैत्री अमावस्या।
| Tweet![]() |