मंगलवार, 29 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Sep 2020 03:05:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 29 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 29 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।        
बृषभ : हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।  माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी।
मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छायें प्रबल होंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं परन्तु कुछ अच्छे आसारों से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।       
कर्क : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी।
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।  पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।      

कन्या : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने।       
तुला : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।   
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे।     
धनु : नयी सकारात्मक सोच से प्रगति होगी। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता का भाव न आने दें। दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
मकर : अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। परिश्रम से प्रगति होगी। धनागम के नरे स्रोत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।       
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में प्रयत्नशील होंगे। नौकरी में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं प्रभावी होंगी।  
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न होने दें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment