27 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 27 Sep 2020 02:08:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


27 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अच्छा होगा मन को रचनात्मक दिशा दें। ईश्वरीय आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। किसी अच्छे समाचार से मन खुश होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।      
वृषभ-पारिवारिक जिम्मेदारियों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में  आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लें।      

मिथुन-इस सप्ताह में ईश्वरीय आस्थ में बढ़ेगी। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केंद्रित होंगे। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अपनी रचनात्मकता बढ़ावें। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  
कर्क-यह पूरा सप्ताह संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था को जुटाने में केंद्रित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कन्या-विषम स्थितियों में संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में कुछ बाते मन को भावनात्मक कष्ट पहुचांएगी। महत्वपूर्ण कार्योंं में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-इस सप्ताह मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। परिजनों के मध्य रहते हुए मधुर वाणी का प्रयोग करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंता से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। देवी मां के आराधना में आपका मन केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद  उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-वर्तमान अच्छे महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रचनात्मक कार्योंं में मन को केंद्रित करें। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें।
कोई मांगलिक कार्य होतु मन में विचार प्रबल होगा। खुद का एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातारण में भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिकता से प्रभावित मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। मन को ईश्वरीय आस्थ पर केंद्रित करें। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। सगे-संबंधियों के मध्य भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment