शुक्रवार, 25 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 25 Sep 2020 05:20:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 25 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।     
बृषभ: अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा।              
मिथुन: मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतना अपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य में सफलता से मन में प्रसन्नता होगी। मन को विचलित न होने दें।         
कर्क: परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं।     
सिंह: अपनी प्रतिभाआ व क्षमता को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा।        

कन्या: ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव।                
तुला: नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत लें। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा।       
वृश्चिक: अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।        
धनु:  नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ.ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा।    
मकर: महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी।     
कुंभ: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ संभव।
मीन: कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा।  धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ.ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment