बृहस्पतिवार, 24 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Sep 2020 01:00:10 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 24 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता को बढ़ाएंगे। एक साथ परिजनों का सान्निध्य सुखद होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।         
बृषभ : अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों का सनिध्य प्राप्त होगा परन्तु कोई ऐसी बात न करें जिससे संबंधों में कटुता आने की आशंका हो।       
मिथुन : आर्थिक क्षेत्र को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।     
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंताएं छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें।   

सिंह : काफी सारे नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। पूजा-पाठ व ईश्वरीय आस्थ में दिन ब्यतीत होगा। खालीपन व एकांत जैसी स्थिती मन को परेशान करेगी। घर में खुशहाली रहेगी।        
कन्या : ईश्वरीय आस्था व पारंपरिक कायोंर्ं में दिन ब्यतीत होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों का सानिध्य तो मिलेगा परन्तु संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान दें। जीवन साथी के साथ मधुरता बनाये रखें।       
तुला : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्योंं में ब्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।     
वृश्चिक : कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रुप से मन में एकाकीपन का एहसास होगा। आलस्य का त्याग करें। किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। ईश्वरीय आस्थ में मन लीन होगा।    
धनु :  ईश्वरीय आस्था में मन पूरी तरह लीन होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। बहुत शान्त व निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में केंद्रित हों।        
मकर : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजगार में लाभकारी स्थिति से खुश होंगे।           
कुंभ : मन धार्मिकता व अध्यात्मिकता में लीन होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्योंं में ब्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment