बुधवार, 23 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Sep 2020 03:05:43 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 23 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। ईश्वरीय आस्था से मन उत्साहित होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें।         
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। किसी नये कार्य की ओर मन आकषिर्त होगा। अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा।           
मिथुन :  निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। देवी अराधना से हर समस्या का निदान होगा।              
कर्क : अपने व परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें। पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित रहेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।     
सिंह : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों के सान्धिय से मन में उत्साह का संचार होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। किसी श्रेष्ठजन की संबंध में कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।    

कन्या : संघर्ष के क्षणों में मां दुर्गा की आराधना करेंगे तो शांति मिलेगी। इस कठिन घड़ी में अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा।          
तुला : दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पुरानी बातों को भूल एक नयी शुरुआत करने का बेहतर अवसर है।        
वृश्चिक : अपनी दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिक बनायें। इस समय थोड़ा स्वास्थ्य का ख्याल रखें और फलाहार करने की चेष्ठा करें। परिजनों का सान्निध्य से आपका उत्साह बढ़ेगा।        
धनु : ईश्वरीय आस्था से पूरा दिन प्रभावित रहेंगे।  आकस्मिक कुछ लाभ के आसार बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में मधुरता लायें।      
मकर : पूरे परिवार में धार्मिक क्रिया-कलापों का दिन होगा। परिजनों के सानिध्य से उत्साह का संचार होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।        
कुंभ : परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बातें कटुता का कारण बन सकती हैं। आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधित सतर्कता की आवश्यकता है।     
मीन :  परिवार के श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खानपान में सावधानी बरतें। काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। देवी की आराधना में केंद्रित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment