मंगलवार, 22 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Sep 2020 03:45:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 22 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 22 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है।  
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।           
मिथुन : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लायें।            
कर्क : अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें। भविष्य के प्रति थोड़ा मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।    
कन्या : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।     
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य की शुरुआत से आर्थिक प्रगति होगी।   
वृश्चिक : नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है।    
धनु : जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। परिश्रम द्वारा धनागम संभव।  
मकर : घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी।
कुंभ : अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।   
मीन : ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment