बृहस्पतिवार, 10 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Sep 2020 01:44:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 10 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।        
बृषभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा।
मिथुन : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।   
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सुंदर अभिलाषाएं मन को खुश रखेंगी।

सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।          
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां समाप्त होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहो की अनुकूलता रहेगी।        
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।    
धनु : सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक बनेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।      
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे। दूसरां की आलोचना करना छोड़ें।        
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं को देखें। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। समस्याओं का समाधान होगा।        
मीन : लक्ष्य व कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता जरूरी है। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment