बुधवार, 9 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 09 Sep 2020 12:23:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 9 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 9 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।    
बृषभ : अपनी दिनचर्या को सुधार रचनात्मका की ओर केंद्रित हों। परिवार में माहौल सुखद बनेगा। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाने का प्रयास करें।         
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। पूर्वाग्रहवश में में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कर्क : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।                  
सिंह : अच्छे व्यवहार एवं कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता रहेगी।         

कन्या : कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच प्यार बिखेरें।             
तुला : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाये रखना ठीक नहीं है। दिनचर्या सुधारें और स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।          
वृश्चिक : कुछ नयी इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के अवरेाध समाप्त होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। कोई नयी योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध आप प्रभावित होंगे।         
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा।      
कुंभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावाली होंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।              
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment