शुक्रवार, 11 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Sep 2020 02:13:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 11 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 11 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अत्याधिक कार्यों के बोझ से परेशान होंगे।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा।
मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे।  किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।        
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        
सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। रोजगार क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।       

कन्या : किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।       
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। निकट संबंधों का सहयोग मिलेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।
वृश्चिक : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधों के प्रति नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।       
धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।  नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। राजनीतिज्ञों को राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियां रहेंगी।
मकर : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।      
कुंभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में ब्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।      
मीन : महत्वपूर्ण दायित्वोंकी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment