जानिए शुक्रवार, 5 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 Jun 2020 12:25:33 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 जून, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 5 जून, 2020 का राशिफल

मेष : नयी सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। सामाजिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
बृषभ : परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।     
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।   
कर्क : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।    
सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें।

कन्या : महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।    
तुला : नकारात्मक चिंताओं का त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।  राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।      
वृश्चिक : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशायें नये उत्साह का संचार करेंगी।        
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए प्रयत्नशील होंगे। सामाजिक सीक्रयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंताओं से बोझिल होगा।      
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।        
मीन : कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment