बृहस्पतिवार, 4 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Jun 2020 12:02:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 जून, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 4 जून, 2020 का राशिफल

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।     
बृषभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रेरित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
मिथुन : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से गरिमा में वृद्धि होगी।
कर्क : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्योंं को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
सिंह : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

कन्या : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।
तुला : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। कुछ नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
वृश्चिक : कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ संभव।
धनु : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
मकर : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कुंभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक आकाक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी
मीन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment