बुधवार, 3 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Jun 2020 03:07:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 जून, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 3 जून, 2020 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।   
बृषभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमश करें। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें।
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।           
कर्क : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।       
सिंह : नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।     
कन्या : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं।    

तुला : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।     
वृश्चिक : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरीके से निर्वहन् करें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।       
धनु : नकारात्मकता छोड़ें और संबंधों में कटु वचन न बोलें। साहस व बुद्ध्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।     
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवय रंग लायेगी।    
कुंभ : जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। तामसिक विचारों से दूर रहें। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। 
मीन : पारिवारिक दायित्वों की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता का मिला-जुला संजोग मिलेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment