7 से 13 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 07 Jun 2020 01:09:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


7 से 13 जून तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। भौतिक सुख के प्रति आकषिर्त होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा।  अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।  
मिथुन-वाणी पर संयम रखें और संबंधों को मधुर बनाने की चेष्ठा करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आांकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं एवं आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    

कर्क-कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आकस्मिक आशा की कोई नयी किरण मन में जगेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियीलता बढ़ेगी।  
कन्या-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। देनदारियां हतोत्साहित करेंगी किंतु सप्ताह के अंत मे आकस्मिक धनागम से उत्साह का संचार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनायेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा।   
तुला-परिवार में छोटी बात भी तनाव का कारण बन सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावयक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। स्वयं पर अनैतिक विचारों को हावी न होने दें। कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशनियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-यह सप्ताह  व्यस्तता भरा होगा। भविष्य संबंधी चिंताओं को मन में स्थान न दें, बल्कि सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों तो सफलता मिलेगी।
महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।  बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित कर सकता है। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। सोमवार एवं मंगलवार को  पारिवारिक वातारण से असंतुष्टि संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं।     
कुंभ-अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। बीती बातों को भूल संबंधों को मधुर बनाएं। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन नयी उमंग पैदा करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्ततापूर्ण समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुालता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment