सोमवार, 8 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Jun 2020 02:57:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 8 जून, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 8 जून, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिंतित कर सकती है। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है।        
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।      
मिथुन : अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं।   
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। भावनात्मक संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी।   
सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है।
कन्या : बहुत सारे अवरोधित कार्यों का हल होने के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।       

तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने देवे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन केन्द्रित होगा।     
धनु :  दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने देवे। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।           
मकर : जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।       
कुंभ : अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मक को न पालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment