मंगलवार, 28 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Apr 2020 11:47:07 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 मार्च, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 28 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करेगा। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।          
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक उत्साह का संचार होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।        
मिथुन : नयी दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव। तामसिक विचार पर नियन्तण्रकरें। उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य मनोबल मजबूत होगा।      
कर्क : आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं। किसी पुराने सम्बन्ध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। 
सिंह :नए संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी।        

कन्या : अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेंगी। आर्थिक सफलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।     
तुला : संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा।  अत्याधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा।    
वृश्चिक : सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
धनु :  निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यवसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।
कुंभ :  कार्य पेशे में कुछ नई तबदीली रुचिकर होगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।     
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment