सोमवार, 27 अप्रैल, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 27 अप्रैल, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 27 अप्रैल, 2020 का राशिफल |
मेष : पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
बृषभ : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कर्क : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
सिंह : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।
कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। असीम प्रतिभाओं के बाद हीन मन प्रतिभाओं से वंचित करेगा।
धनु : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर तत्पर होगा।
मकर : मन में नीरसता का वाश होगा। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक इंतजार करें।
कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंता संभव।
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
Tweet![]() |