बुधवार, 29 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Apr 2020 12:13:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 29 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : घर में ही रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
बृषभ : नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेग्गा।           
मिथुन : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।         
कर्क : पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आवेश में निर्णय न लें।    

सिंह : मन बेचैन होगा। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिंतित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन मेंंिचंता संभव।       
कन्या : एक जैसी दिनचर्या से मन बेचैन होगा। कुछ मर्मस्पर्सी बातें मन को परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। घर में खुशहाली रहेगी।       
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति होगी। दूसरों की बात इधर से उधर न तथा दूसरों की आलोचना न करें, अन्यथा छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
वृश्चिक : मन उत्साहीन होगा। अत: मन को रचनात्मक दिशा दें। प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
धनु : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
मकर : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। 
कुंभ : मन में नीरसता व चिंता का वाश होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।      
मीन : नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में अक्षम होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment