बृहस्पतिवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Apr 2020 12:29:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 3 अप्रैल, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।    
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए क्रियाशील होंगे। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
मिथुन : नयी महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। नये  दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव।      
कर्क : तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।

सिंह : समय व स्थिति के अनुसार स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।      
कन्या : सुंदर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक सहयोग से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।      
तुला: किसी महत्वपूर्ण संबंध में कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरो की अलोचना न करें।  
वृश्चिक : सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।   
धनु : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रंसनीय है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मकर : घर में बोरियत होगी। अत्याधिक आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने।  
कुंभ : कुछ नया न कर पाने में असमर्थता से मन परेशान होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। सुंदर सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी किसी की कटु वाणी से से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य  के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment