शुक्रवार, 1 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 May 2020 02:11:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 1 मई, 2020 का राशिफल।




शुक्रवार, 1 मई, 2020 का राशिफल

मेष : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।    
बृषभ : पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।     
मिथुन : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।     
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।    
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी।    

कन्या : सगें-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।      
तुला : संबंधों में व्यवहारकुशल बने। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। निकट संबंधों में कुछ ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।        
वृश्चिक : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नौकरी-पेशे में सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।      
धनु : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवय रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।       
मकर : मन को रचनात्मक व सकारात्मक दिश दें। संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। बीती बातों का भूलने की चेष्ठा करें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।   
कुंभ : कुछ आर्थिक कठिनाइयां संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। परिजनों के सुख-दुख को लेकर मन में चिंता संभव। परिजनों के मध्य सामान्जस्य बिठाने की चेष्ठा करें।      
मीन : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में मन केंद्रित होगा। परिवार में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment