3 से 9 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 May 2020 12:10:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 से 9 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


3 से 9 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-यह सप्ताह उलझनों से भरा होगा। उत्साहहीनता से बाहर आयें और मन को सकारात्मक दिशा दें। परिवार में छोटी-छोटी बातों को ध्यान न दें। बुजुगरे के साथ जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा। रविवार एवं  सोमवार को घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।     

वृषभ-मन को धार्मिक कार्यों में केंद्रित करें। आलस्य व नीरसता छोड़ मन को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। दूर रह रहे परिजन की चिंता रहेगी। जरुरतों की पूर्ति में अभाव का सामना करना पड़ सकता है। रविवार एवं मंगलवार को ईवरीय आस्था में केंद्रित होंगे। विषम स्थिति में अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।  चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।

मिथुन-भविष्य के प्रति कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां संभव। आर्थिकतौर पर मन उदास होगा। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर मन को रचनात्मक दिशा दें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।  

कर्क-कुछ पुरानी घटनाएं परेशान करेंगी।  मन को रचनात्मक दिशा दें। ईवरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी संबंधी की बातें पीड़ा पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  

सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अब आपको तीव्र परिश्रम द्वारा कुछ कर दिखाना है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। मन को सकारात्मक दिश की ओर केंद्रित करें। ईवरीय कृपा बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन ढ़ेर सारी चिंताओं से प्रभावित होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुालता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी।

कन्या-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचाएगी। अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आांकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा।

तुला-भावनात्मक संबंधों के लिए मन बेचैन होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार बनेंगे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावयक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। सुंदर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।

धनु-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय हो सकता है। कुछ नकारात्मक स्थिति मन को परेशान करेंगी। इस सप्ताह आपको धैर्य से काम लेना होगा। संचित धन के नित्य व्यय से परेशान होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नील होंगे। अनावयक समय की बर्बादी न करें। अपने और परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

मकर-अचानक दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्योत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। रविवार एवं  सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment