सोमवार, 4 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 May 2020 12:38:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 4 मई, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 4 मई, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छा होगा कि खाली समय का सदोपयोग करें। घर में परिजनों के साथ सानिध्य विठाने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।
बृषभ : नकारात्मक व तामसिक विचारों पर नियंत्रण करें। कुछ सतकर्म व सामाजिक क्रिया-कलापों के बारे में मन को केन्द्रित करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।       
सिंह : ईश्वरीय आस्था में मन को केन्द्रित करें। अपनी क्षमता अनुसार लोक कल्याण के बारें में सोचें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।         
कन्या : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। अपनी रचनात्मक क्षमताओं को उजागर करने का यही सही समय है।    

तुला : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। दाम्पय व पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता, दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।               
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।        
धनु : दूसरों की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।     
मकर : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कुछ लक्ष्यहीन जैसी दिनचर्या बीतने से मन उदासीन होगा।
कुंभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।          
मीन : परिजनो के सुख-दुख की चिन्ता मन पर प्रभावी होगी। घर में श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पूजा-पाठ व अच्छे विचारों में मन केन्द्रित होगा। वर्तमान कठिन समय में परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment