मंगलवार, 5 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 May 2020 01:59:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 मई, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 5 मई, 2020 का राशिफल

मेष : परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। क्षमता से अधिक व्यय से मन परेशान होगा। मित्रवत का लाभ प्राप्त होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : परिवार में श्रेष्ठ जनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ईश्वरीय कृपा से कठिन से कठिन परीस्थिति निपटने में सक्षम होंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : ईश्वरीय आस्था से अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।          
सिंह : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें। मन में नीरसता व आलस्य न हावी होने देवें। कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेगा।  

कन्या :  परिजनों का भरपूर सानिध्य प्राप्त होगा। जो बीत गयी उसे भूल कर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर केन्द्रित हो।
तुला : दूसरों के कमियों का आकलन ईश्वर पर छोड़ देवें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न जरूर करें।
वृश्चिक : पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बननें दें। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।      
 धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।         
मकर : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोवल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।       
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होगा।  पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।
मीन : आर्थिक अभाव से मन परेशान होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में साधनाभाव आड़े आएगा। कुछ भविष्य संबंधी चिंता मन को परेशान करेगा। बुजुर्ग व्यक्तियो के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment