बुधवार, 6 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 05 May 2020 11:46:50 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 6 मई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 6 मई, 2020 का राशिफल

मेष : परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। अपनी दिनचर्या को सुधारें एवं समय का पूरा उपयोग करें।      
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। 
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठायेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
कर्क : अपने कल्पनाशील व महवाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।  

सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांत रहेगा। पारिवारिक संबंधों में असन्तोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।         
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।       
वृश्चिक : सुंदर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन नयी-नयी कल्पनाओं से प्रभावित होगा।      
धनु : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि  आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मकर : मन में नीरसता का वाश होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा न समझें।    
कुंभ : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोड़ दें। परिजनों की  चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न करें।   
मीन : परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य के प्रति ख्याल अपेक्षित है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment