बृहस्पतिवार, 7 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 07 May 2020 12:30:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 7 मई, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 7 मई, 2020 का राशिफल

मेष : इस कठिन समय में भी आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी आसान लगेगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़गी।        
बृषभ : वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया, उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। अत: वक्त के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन है। परिजनों के साथ मधुर संवाद पर जोर दें।       
मिथुन : संतान संबंधित दायित्वों के लिए प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।  घर में खुशहाली होगी।           
सिंह : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     

कन्या : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। पूर्ववत् स्थितियों में सुधार होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। घर में उत्साहित माहौल रहेगा।      
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।  घर में सभी के रहने से उत्साह का संचार होगा।
वृश्चिक : अर्थाभाव और भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का कर सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ेगी।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने उपर नकारात्मक विचारों को न हावी होने दें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। घर में श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।    
मकर : बिना वजह पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। परिजनों के समक्ष खुलकर बातचीत करें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मीन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment