शुक्रवार, 8 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 May 2020 12:12:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 8 मई, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 8 मई, 2020 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।            
बृषभ : नाजुक संबंधों में मधुरता लायें। कल्पनाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।              
मिथुन : पुरानी बातों को मत सोचें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन मी संभव।         
कर्क : रोजगार में आकस्मिक सफलता मिलेगी। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाई संभव।           

सिंह : राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।        
कन्या : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। आपकी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।             
तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।         
वृश्चिक : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।           
धनु :  निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचार उत्पन्न होंगे।           
मकर : आर्थिक प्रगति के लिए मन में नयी युक्तियां पैदा होंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।       
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर एवं निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याएं खत्म होंगी।             
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment