10 से 16 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 May 2020 02:51:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 से 16 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


10 से 16 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल



मेष-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनेनंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगढ़ता बढ़ेगी।   
वृषभ-इस सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां रहेंगी। आर्थिक व पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। अच्छे कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    

मिथुन-महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो पालना ठीक नहीं है। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में चलने का प्रयास करें। परिवार में अपनी गरिमा के अनुसार संबंधों को सौम्य बनायें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लायें।    
कर्क-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ होगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। परिवार सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।     
सिंह-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार व शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न होंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या-इस सप्ताह कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। परिजनों की छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यय संभव। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है।  सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्योंं को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन शांति की अनुभूति करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन मे जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा।  राजकीय कर्मचारियों को काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
तुला-वर्तमान में आपके दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। जुझारु प्रवृति से हर समस्या का सामना कर लेंगे। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
वृश्चिक-ऐसा कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी ऊर्जा के साथ कार्यरत रहें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्त हेतु चिंतित होंगे।  क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा।
मन पूर्ण उत्साह के साथ विषम स्थितियों का सामना करने के लिए तत्पर होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चले। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
मकर-पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। हड़बडी व जल्दबाजी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुक्सान उठाते रहते हैं। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं  शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।
कुंभ-इस सप्ताह वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद होगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव संभव। नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
मीन-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग बड़ी मजबूती से मिल रहा है। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment