सोमवार, 11 मई, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 11 मई, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 11 मई, 2020 का राशिफल |
मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
बृषभ : कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दे अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।
मिथुन : कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कर्क : घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।
सिंह : बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।
कन्या : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही ना करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।
तुला : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें।
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नही। आलस्य का त्याग करें। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें।
धनु: कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।
मकर : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे। किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।
कुंभ: महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव परेशान करेगा। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं।
मीन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।
Tweet![]() |