मंगलवार, 12 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 May 2020 12:53:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 12 मई, 2020 का राशिफल।




मंगलवार, 12 मई, 2020 का राशिफल

मेष: कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बनें।
बृषभ:  पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।    
मिथुन: भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है।
कर्क: आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं।  
सिंह: गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। 
कन्या: किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। कुछ कठिनाइयों का समाधान होगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है।

तुला: किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हों। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।   
वृश्चिक: नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
धनु : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं  को निखारनें का प्रयत्न करें।  पीठ पीछे दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। 
मकर: गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्रायश्चित भी करें। आलस्य व नीरसता आपके प्रगति में बाधक है।
कुंभ: आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा।
मीन: पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment