बुधवार, 13 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 13 May 2020 12:02:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 मई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 13 मई, 2020 का राशिफल

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक यात्रा संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आर्थिक लाभ के प्रबल आसार हैं।     
बृषभ : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावहारिक बने। माता के स्वास्थ्य पर  ध्यान दें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।       
मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नयी दिशा में सोच अवश्य रंग लायेगी।     
कर्क : नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। भविष्य को लेकर नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।      
सिंह : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनो के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।    

कन्या : निर्थक परिजनों से कुछ भावनात्मक कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।            
तुला : ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। ग्रहों की प्रतिकूलता से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव।       
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार में कुछ नयी योजनाएं बनेंगी।      
धनु : बातूनी कला का लाभ उठाएंगे। परिश्रम से लाभ संभव। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।           
मकर : बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नीरस स्वभाववश योजनाओं को सार्थक नहीं कर पाएंगे।
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने।         
मीन : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment