बृहस्पतिवार, 14 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 May 2020 03:54:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 मई, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 14 मई, 2020 का राशिफल

मेष : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कुछ नये प्रगति के मार्ग खुलेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।    
बृषभ : परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव।  व्यावसाय में सफलता से मन उत्साहित होगा। पुरानी बातों को सोचकर मन भावविभोर होगा। निराशा आपकी प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ने का प्रयत्न करें।          
मिथुन : सब कुछ छोड़ परिवार को एकजुट करने की चेष्ठा करें। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। जीविका में लाभ के आसार हैं। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। बकाया धन प्राप्ति होगी।     
कर्क : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। निकट संबंधों में हुई गलतियां दूर करने की चेष्ठा करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।   

सिंह : किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। काफी दिनों से अवरेधित कोई कार्य हल होगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
कन्या : स्वास्थ्य का ख्याल रखें और सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निकट रिश्तेदारों के प्रति  अपेक्षाएं कष्ट का कारण बनेंगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।
तुला : कमजोर मनोबलवश चिंताएं रहेंगी। पारिवारिक कार्यों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें।     
वृश्चिक : मन उत्साहीन होगा और अकेलेपन का एहसास होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बड़ों से वाद-विवाद न करें। भाई अथवा किसी निकट संबंधी से वैचारिक मतभेद संभव।       
धनु : पुरानी बातों से मन परेशान होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कुछ नई योजनाएं मन को उद्वेलित करेंगी। खान-पान में परहेज रखें। रोजगार में कुछ नये आसार उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : नित्य नई समस्याएं आपके जीवन में रोज पैदा होती है किंतु उससे सामना करें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। कुछ नये शक्तिवान लोगों से निकटता बढ़ेगी।    
मीन : संघर्ष के दिन बीतने वाले हैं और प्रगति के नये मार्ग खुलने वाले हैं। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातें भूलें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment